- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
75वां स्वतंत्रता दिवस:उज्जैन के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने किया ध्वजारोहण
उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त, वाणिज्य कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने दशहरा मैदान पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण के उपरान्त परेड का निरीक्षण किया एवं इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सन्देश का वाचन किया। सन्देश वाचन के बाद हर्ष फायर किये गये तथा आकर्षक मार्चपास्ट निकाला गया।
परेड निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ खुली जीप में कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला मौजूद थे। इसके बाद प्रतिभा संगीत कला अकादमी की बालिकाओं ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। दिव्यशक्ति शस्त्र कला केन्द्र एवं अवन्तिका सामाजिक कल्याण संस्था की बालिकाओं ने शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। समारोह में विधायक पारस जैन, संभागायुक्त संदीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक आदि मौजूद थे।