- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दो लूट और एक ऑटो चालक को चाकू मारने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन। एक के बाद एक दो लूट और एक ऑटो चालक को लूट की नीयत से चाकू मारने की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू, मोबाइल और रुपये बरामद किये हैं। बदमाशों की पुलिस को दो लूट की वारदातों में तलाश थी और पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उन्होंने एक और वारदात कबूली।
तीन दिनों पूर्व भैरवगढ़ मार्ग पर सिंहस्थ बायपास क्षेत्र में हरियाणा के ट्रक ड्रायवर कासिम खान को बिना नंबर की एक्टिवा वाहन पर आये दो बदमाशों ने रोका और पीछे से एक ऑटो में सवार होकर आये बदमाशों ने ड्रायवर पर चाकू से हमला कर उससे 16 हजार रुपये लूट लिये थे।
इससे पहले इन्हीं बदमाशों ने चिंतामण बायपास पर रेलवे कर्मचारी कासिब बैग निवासी गांधीनगर से मारपीट करते हुए 6 हजार रुपये की लूट की वारदात की थी। इसके अलावा शंकरलाल पिता रामसिंह निवासी मंगल कॉलोनी आगर नाका की ऑटो में बैठकर वही बदमाश रात 11.30 बजे नानाखेड़ा स्थित मॉल पहुंचे।
यहां बदमाशों ने ऑटो चालक को लूटने का प्रयास किया और उसके पास से रुपये नहीं मिलने पर चाकू मारकर घायल कर दिया था। तीनों मामलों में भैरवगढ़, महाकाल और नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया था।
ऑटो नंबर से ट्रेस हुए बदमाश
एक के बाद एक लूट और चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिये एसपी ने टीमें गठित की। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये जिसमें लूट में प्रयुक्त ऑटो के नम्बर ट्रेस हुए। पुलिस द्वारा आूटो मालिक विजय निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी की तलाश की गई तो पता चला कि उक्त ऑटो अजय पिता कैलाशचंद परिहार निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी चलाने के लिये किराये पर ले गया था।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी अर्जुन सिंह पिता मुकेश माली, गगन पिता रघुनंदन सोनी निवासी कुत्ता बावड़ी, कौशिक पिता शशिभूषण सोनी निवासी पटेल नगर के नाम बताये।
पुलिस ने चारों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दो लूट की वारदातों के साथ त्रिवेणी स्थित मॉल के पास ऑटो चालक पर लूट की नीयत से चाकू से हमला करने की वारदात भी कबूली। पुलिस ने पकड़ाये बदमाशों से चाकू, दो मोबाइल व 2500 रुपये बरामद किये हैं।