- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
इस्कॉन के 200 भक्तों का कीर्तन, मंदिर में नृत्य
इस्काॅन मंदिर के 200 भक्तों ने शुक्रवार को हरसिद्धि मंदिर से शाम 5 बजे नगर कीर्तन निकाला। जो विभिन्न मार्गों से होकर क्षीरसागर पर समाप्त हुआ। रात 8 बजे से भरतपुरी स्थित मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें अमेरिका से आए नीलकृष्ण प्रभु और कार्तिक ने गीता पाठ किया।
इस्कॉन उज्जैन यूथ फोरम की जमुनाप्रिया माताजी के सानिध्य में बच्चों ने राधे गोविंदा पर, शैली व्यास ने अंग्रेजी में गीत, खुशबू पांचाल ने ठुमरी, तराना, यूके की ईश्वरा रामचंद्र ने कुचीपुड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। शनिवार को इस्कॉन में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक स्वामी प्रभुपाद की महिमा का वर्णन एवं शाम 5 बजे से स्वामी भक्तिचारू का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।