- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मोबाइल पर बात कर रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
उज्जैन। बीती शाम पति व देवर की बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से घर लौट रही महिला की बाइक को लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक के पीछे बैठी महिला गिरकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गई और उसका सिर कुचल गया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साये ग्रामीणों ने ट्रैक्टर जलाने का प्रयास किया जिसकी सूचना मिलने पर सीआईएसएफ और पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर ट्र्रैक्टर जब्त किया।
शकुंतला पति गंगाधर परिहार (40) निवासी दुर्गा कॉलोनी अपने पति व देवर की बेटी परिधि (4) के साथ बाइक से गांव जहांगीरपुर से लौट रही थी। इसी दौरान रणजीत हनुमान ब्रिज पर पीछे से आ रहे रेती से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में शकुंतला गिरकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे गिर गई और पहिया उसके सिर पर चढ़ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मतृका के देवर सतीश परिहार ने बताया वह स्वयं दूसरी बाइक से पीछे आ रहा था और उसने देखा था कि ट्रैक्टर ड्रायवर मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहा था इसी कारण दुर्घटना हुई। कुछ देर बाद ग्रामीणों की भीड़ हो गई और लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगाने का प्रयास भी किया। सूचना मिलने पर महाकाल टीआई व सीआईएसफ का फोर्स पहुंचा और एक पुलिसकर्मी ने ट्रैक्टर के डीजल टैंक में पानी डाल दिया व गुस्साये लोगों को हटाया। ट्रैक्टर चलने की स्थिति में नहीं होने से उसकी सुरक्षा के लिये पुलिस जवानों को तैनात कर आरोपी ड्रायवर की तलाश शुरू कर दी है।