- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
टिक-टॉक पर हरकत, आरोपी को हरियाणा से पकड़कर लाए
उज्जैन। राज्य साइबर सेल हरियाणा के एक युवक को टिक टॉक पर डाले गए वीडियो से छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार कर लेकर आई। आरोपी ने बडऩगर की युवती द्वारा बनाए वीडियों को एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल कर दिया था।
राज्य सायबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बडऩगर की एक युवती ने एक वीडियो बनाकर टीक टॉक पर अपलोड कर रखा था। उस वीडियो मे अश्लील इशारे जोड़कर वायरल कर दिया गया। इससे परेशान युवती ने करीब दो माह पहले शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले में निरीक्षक नरेंद्र गोमे और उनकी टीम ने खोजबीन की। पता चला हरकत हरियाणा स्थित रोहतक निवासी नरवान पिता आनंद कुमार जांगड़ा (29) ने की है। इस पर टीम ने वहां जाकर नरवान को पकड़ा। उससे वारदात में प्रयुक्त मोबाइल, सीम जब्त होने पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वो बीकाम तक शिक्षित और आदतन पोर्न एडिक्ट है।