- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
जारी हुई स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट,उज्जैन हुआ शामिल
देश में स्मार्ट सिटी के लिए तीसरी लिस्ट मंगलवार को जारी हो गई। केंद्रीय मंत्री वैकेंया नायडू ने शाम 4 बजे मीडिया के सामने उन शहरों के नाम घोषित किए जिन्हें स्मार्ट सिटी जनाया जाएगा। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के दो शहर उज्जैन और ग्वालियर को शामिल किए गए हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष में 27 बची हुई स्मार्ट सिटी की जगहों को भरने के लिए कुल 63 नाम आए थे जिनमें से 27 का चयन कर लिया गया है। यह 27 शहर देश के 12 राज्यों से चुने गए हैं।
तीसरी लिस्ट में सबसे ज्यादा 5 शहर महाराट्र के हैं वहीं 4-4 शहर तमिलनाडु और कर्नाटक के हैं, 3 शहर यूपी के जब कि 2-2 शहर मध्य प्रदेश और राजस्थान के हैं। इनके अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, उड़ीसा, नागलैंड और सिक्कीम के एक-एक शहर को शामिल किया गया है।
नायडू ने आगे बताया कि इस घोषणा के साथ ही 60 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 1,44,742 कराेड़ रुपए का प्रावधान भी कर दिया गया है।