- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
बहादुरगंज में फोड़ी कारें, बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद
उज्जैन:कारें फोडऩे की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार रात बहादुरगंज क्षेत्र में भी दो बदमाशों ने तीन कारों को निशाना बनाया। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज से उत्पातियों की पहचान होने के बाद कोतवाली पुलिस उन्हें सरगर्मी से तलाश रही है।
बहादुरगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब यहां खड़ी धीरज सोनी की वैगेनार एमपी 09सीडी 0949, राजेश शर्मा की सेंट्रो एमपी 09 एई 1103, दर्शन राठौर की कार एमपी 04 एनओ 4444 व एक मैजिक के कांच फूटे दिखे। हंगामाईयों का पता लगाने के लिए कार मालिकों ने पड़ोसी महेश मोयल के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो पता चला रात दो बजे क्षेत्र के ही दिनेश और उसके साथी ने पैदल आकर पत्थरों से कार के कांच फोड़े और स्कूटी से भाग गए। पता चलते ही पुलिस ने दोनों को पकडऩे के लिए उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके।
पुलिस का सिरदर्द
करीब छह माह से शहर में कारों के कांच फोड़कर दहशत मचाने की वारदातों में ईजाफा हुआ है। मामले में पुलिस अब तक चार गैंग के करीब 100 बदमाशों को जेल भेज चुकी है। बावजूद लगातार नई गैंग के सामने आने और कारों को फोडऩे की घटना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
