- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पुलिस चैकिंग में पकड़ाए वाहन चोर
उज्जैन। नानाखेड़ा पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो युवकों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिनसे करीब आधा दर्जन चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम नानाखेड़ा चौराहे पर वाहन चैकिंग कर रही थी उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका और वाहन के कागजों की पूछताछ की तो वह कागज नहीं दिखा पाये। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने उक्त वाहन चोरी का होना कबूला। साथ ही 5 अन्य वाहन चोरी की वारदातें भी कबूलीं। दोनों युवकों ने उक्त वाहन देवास, बडऩगर आदि शहरों से चोरी किये थे। पुलिस द्वारा जब्त आधा दर्जन वाहनों के नम्बर और चेचिस नंबरों के आधार पर वाहन मालिकों की तलाश की जा रही है।