- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-06-2026
- उज्जैन में जमीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज
- उज्जैन में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक: स्नान यात्रा के बाद 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
उज्जैन। प्रेम प्रसंग में गायत्री नगर में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने उसे फंदे पर लटके देखा और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया साथ ही डायल 100 पर भी सूचना दी।
जितेन्द्र पिता माखनसिंह 38 वर्ष निवासी खजूरिया परमार अपनी पत्नी प्रतिभा और बच्चों के साथ गायत्री नगर स्थित मकान में रहता था। जितेन्द्र ने सुबह पत्नी को कहा कि पेट दर्द हो रहा है। वह बाजार से गोली लेकर घर लौटा और स्वयं को कमरे में बंद कर साड़ी से फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर पत्नी प्रतिभा ने वेंटीलेशन से झांककर देखा तो जितेन्द्र फांसी पर लटका था।
प्रतिभा ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया साथ ही डायल 100 पर भी सूचना दी जिसके बाद चिमनगंज थाना पुलिस यहां पहुंची व शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिये अस्पताल भिजवाया। मृतक के भाई राजेश कुमावत ने बताया कि जितेन्द्र का इंदिरा नगर में रहने वाली किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और पिछले 15 दिनों से लड़की फोन नहीं उठा रही थी। इसी कारण वह परेशान था। जितेन्द्र का विवाह करीब 12 वर्ष पहले हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं जो अपने दादा व नाना के घर गये हुए हैं। घटना के समय जितेन्द्र, उसकी पत्नी प्रतिभा व बहू घर में थे।