- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नमाज के बाद मीठी सेवईया के साथ जश्न शुरू
उज्जैन। एक माह तक रमजान माह में अल्लाह की इबादत के बाद बीती रात ईद का चांद नजर आने पर मुस्लिम समुदाय द्वारा बुधवार सुबह ईदगाह पर मुख्य नमाज अता करने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी बधाई देने के लिये मौजूद रहे। शहरकाजी खलिकुर्रेहमान मुख्य नमाज अता कराने के लिये बग्घी में बैठकर ईदगाह पहुंचे। यहां हजारों मुस्लिमजन नमाज के लिये पहले से एकत्रित थे। नमाज के बाद शहरकाजी द्वारा देश में अमन व चैन की दुआ की गई। एक माह तक रमजान में अल्लाह की इबादत के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।