- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
उज्जैन:घर से आ रही थी बदबू ,दरवाजा खोला तो उड़ गए लोगो के होश
उज्जैन:आनंद नगर के रहवासियों को यहां विजय सिंह यादव के मकान से बदबू आ रही थी। परेशान लोगों ने सुबह इसकी सूचना नानाखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने यहां पहुंचकर एक युवक की सड़ी हुई लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
पुलिस ने बताया आनंदनगर में विजयसिंह यादव के मकान में सुनील पिता गौरीशंकर रघुवंशी (38) निवासी होशंगाबाद रोड भोपाल किराये से रहता था। वह प्रायवेट कंपनी में काम करता था और शराब पीने का आदी था। पिछले तीन दिनों से सुनील के कमरे से बदबू आ रही थी जो सोमवार सुबह अत्यधिक तीव्र हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने सुनील के कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो पलंग पर उसकी सड़ी हुई लाश पड़ी थी जिसे बरामद किया गया। मौके पर सुनील के मौसेरे भाई हेमंत रघुवंशी ने शव की शिनाख्त की और पुलिस को बताया कि सुनील शराब पीने का आदी था। उसका विवाह भी नहीं हुआ था। पुलिस ने भोपाल में रहने वाले उसके परिजनों को घटना की सूचना दी है।