- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
6 बच्चों के पिता ने सल्फास खाकर दी जान
उज्जैन। बीती रात 6 बच्चों के पिता ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
लीलाधर पिता भेरूसिंह 33 वर्ष निवासी बंगरेड़ ने बीती शाम चौपाटी बस स्टैंड पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके काका के लड़के जितेन्द्र नागर को इसकी खबर मिली तो वह अपने दोस्तों के साथ लीलाधर को लेकर बडऩगर अस्पताल पहुंचा। यहां गंभीर हालत होने पर उसे उज्जैन रैफर किया गया जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान लीलाधर ने दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि लीलाधर खेती करता था। उसकी 5 लड़कियां और 3 माह का पुत्र है। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं।