- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
ढांचा भवन में गोली चलाने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर
उज्जैन। 21 जून की शाम ढांचा भवन में गोलियां चलाकर युवक को घायल करने वाले आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं, जबकि आरोपियों के परिजनों ने पुलिस को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। 21 जून की शाम ढांचा भवन में रहने वाले मोंटू गुर्जर पर उसके रिश्तेदार रोशन गुर्जर सहित 5 अन्य लोगों ने गोली चलाकर प्राणघातक हमला किया था। मोंटू का पुलिस सुरक्षा में निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि चिमनगंज पुलिस ने प्राणघातक हमले के मामले में रोशन गुर्जर्र अनमोल गुर्जर, जीतू प्रजापत, रौनक गुर्जर, मनोहर गुर्जर पर प्रकरण तो दर्ज किया लेकिन अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
मंगलवार को जनसुनवाई में रोशन के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि मोंटू गुर्जर की ओर से अपनी जान को खतरा बताकर एसपी को आवेदन दिया जा चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है लेकिन उनका सुराग हाथ नहीं लग पाया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।