- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
बेटे ने 75 साल की वृद्ध मां को तलवार मारी
उज्जैन। ग्राम गंगेड़ी में रहने वाले बेटे ने अपनी 75 साल की वृद्ध मां को मंगलवार सुबह तलवार मारकर घायल कर दिया। उसकी पत्नी ने भतीजे को डंडों से पीटा। दोनों को घायल हालत में लेकर परिजन नीलगंगा थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज कराया। आरोपी के पिता ने बताया उनके बेटे ने दो बीघा जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया जिसकी शिकायत कलेक्टर और एसपी से भी कर चुके हैं लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई।
बूढ़े माता-पिता की देखरेख के लिए शासन द्वारा कानून बनाये जाने के बावजूद इसका पालन नहीं हो रहा। कई वृद्धजन अपने बच्चों द्वारा दी जा रही प्रताडऩाओं से परेशान हैं। सुबह ग्राम गंगेड़ी में रहने वाली फूलीबाई पति आत्माराम (75) पर उनके बेटे मोहनलाल (50) ने खेत पर आने की बात को लेकर तलवार से हमला कर दिया।
वृद्धा के हाथों में तलवार के वार से चोट आई और खून बहने लगा, जबकि मोहनलाल की पत्नी भागवंता ने भतीजे गोपाल (15) पर डंडे से हमला किया। दोनों को घायल अवस्था में आत्माराम अपने दो अन्य पुत्रों के साथ लेकर नीलगंगा थाने पहुंचा और बेटे मोहनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आत्माराम ने बताया उनके तीन बेटे हैं। तीनों को 6-6 बीघा जमीन दे दी और स्वयं व पत्नी के गुजारे के लिये 6 बीघा जमीन अपने पास रखी। इसमें से 2 बीघा जमीन पर मोहनलाल ने जबरन कब्जा कर लिया जिसकी शिकायत कलेक्टर, तहसीलदार, पटवारी व एसपी से की लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
विधायक का संरक्षण
वृद्ध आत्माराम ने बताया कि उनका बेटा जमीन पर कब्जा करने के बाद रास्ते को लेकर आये दिन विवाद करता है। कलेक्टर से शिकायत की तो कोई कार्यवाही नहीं की गई, थाने में शिकायत की तो विधायक फोन कर मोहनलाल पर कार्यवाही नहीं होने देते। पुलिस और प्रशासन नेताओं के डर से कार्यवाही नहीं करता, जबकि हम इतने परेशान हो चुके हैं कि या तो स्वयं आत्महत्या कर लें या ऐसे बेटे को पुलिस गोली मार दे।