- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
दिंगबर अखाड़े के गादीपति ने कहा- पुजारी वंशानुगत हो
उज्जैन | गढकालिका मंदिर में नए पुजारी की नियुक्ति के लिए प्रशासन द्वारा मांगे गए दावे आपत्ति के चलते दिगंबर अखाड़े के गादीपति महंत रामचंद्रदास ने कहा है कि गढ़कालिका माता मंदिर में वंशानुगत रूप से नाथ परिवार की वंश परंपरा से पुजारी बनते आए हैं। सरकारी रिकार्ड में रूपनाथ, उनके बाद सिद्धनाथ और उनके बाद मनोहर नाथ का नाम दर्ज है। मनोहर के बाद उनके पुत्र दीपकनाथ का नाम दर्ज किया गया। दीपकनाथ की मृत्यु के बाद उनके अवयस्क पुत्र आदित्यनाथ का नाम दर्ज हुआ है। जिनकी संरक्षक दीपकनाथ की प|ी टीना नाथ है। वह पूजन अर्चन कर रही है। इसलिए प्रशासन को परंपरा अनुसार ही निर्णय लेना चाहिए। गौरतलब है कि एसडीएम ने पुजारी पद की नियुक्ति के लिए दावे-आपत्ति आमंत्रित की है।