- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
मीडिया से बनाया जाएगा शहर कांगे्रस प्रवक्ता : सोनी
उज्जैन।सोमवार की रात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने जिस पर उन्होंने लिखा है कि ”शहर कांग्रेस कमेटी में कोई भी प्रवक्ता नहीं है। अगर इस प्रकार से प्रवक्ता बनकर कोई व्यक्ति जाता है तो उसकी जानकारी संबंधित थाने को दे। संबंधित अधिकारी एवं जिला अधिकारी सावधान रहे। कुछ लोग नकली प्रवक्ता बनकर घूम रहे हैं। जिला अधिकारियों से निवेदन है की वह शहर कांग्रेस अध्यक्ष से सीधे शहर कांग्रेस कमेटी उज्जैन से बात करे अध्यक्ष जी का मोबाइल नम्बर 942509356
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी की इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं व्यक्त की है। इस संबंध में जब शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनी से चर्चा की गई। तो उन्होंने बताया कि प्रवक्ता पद से विवेक गुप्ता को हटा दिया गया है। अब इस पद की जिम्मेदारी मीडिया से जुड़े किसी व्यक्ति को सौंपी जाएंगी। प्रवक्ता का कार्य संगठन एवं मीडिया के बीच समन्वय बनाने का है। इसके अलावा प्रचार -प्रसार की जिम्मेेदारी प्रवक्ता की रहती है। लेकिन यह कार्य ठीक ढंग से नहीं हो रहा था। जब शहर अध्यक्ष से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बटुकशंकर जोशी से राय ली है। उन्होंने कहा कि संगठन का काम मुझे देखना है। कई बार कुछ मुद्दों को लेकर मुझे जवाब देना पड़ता है जबकि उन बातों से मेरा कोई लेना-देना नहीं रहता है।
संगठन का काम कर रहा हूूं
मैं कांगे्रस का कार्यकर्ता हूं, मुझे प्रवक्ता पद से हटाया गया है। इसकी जानकारी सुबह तक नहीं हैं। कुछ लोगों ने फोन पर इसकी जानकारी दी है। लेकिन यह भी बताया कि उसमें मेरा नाम नहीं है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष का निर्णय लिया है, तो वह मान्य है। संगठन मुझे जो भी दायित्व सौंपेगा, उसे करूंगा।
विवेक गुप्ता, कांगे्रस नेता
मुझे जानकारी नहीं
प्रवक्ता पद से विवेक गुप्ता को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने हटाया है इसकी जानकारी नहीं है। विधानसभा चुनाव के दौरान से गुप्ता शहर एवं जिला दोनों का कार्य देख रहे हैं। उन्हें भोपाल से जिम्मेदारी मिली थी। गुप्ता जिले में यथावत रूप से अपना काम करते रहेंगे।
कमल पटेल, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस ग्र्रामीण