- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
आवासीय प्लाॅट पर अस्पताल बिल्डिंग, नोटिस चिपकाया
यूडीए ने संतनगर योजना में दो प्लाॅट पर बनाए जेके अस्पताल बिल्डिंग के निर्माण को लेकर अंतिम नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है आपने लीज डीड शर्त का उल्लंघन किया है। पूर्व में जारी नोटिस के आपने जो जवाब दिए थे, उससे प्राधिकरण संतुष्ट नहीं है। ऐसे में आपका आवंटन निरस्त किया जा सकता है। यूडीए की टीम ने गुरुवार को अस्पताल बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा कर दिया है। यूडीए ने अस्पताल संचालक को जवाब के लिए एक माह का समय दिया है।
यूडीए ने संतनगर योजना में प्लॉट नंबर 4 को 3 मार्च 1979 को केसी उपाध्याय को आवंटित किया था, जो आवासीय प्रयोजन के लिए था। उसके बाद प्राधिकरण ने उक्त प्लाॅट के नामांतरण की स्वीकृति नीना दादवानी 30 जुलाई 1983 को दी थी एवं दादवानी द्वारा यह प्लाॅट 10 जनवरी 2006 को जया मिश्र व कात्यायन मिश्र को अंतरित किया था। यूडीए ने प्लॉट नंबर 5 शुभारानी जैन को 22 अप्रैल 1978 को आवंटित किया था। यह प्लाॅट भी आवासीय उपयोग का था। जैन ने पवन कुमार गोधा को 7 नवंबर 2009 को मुख्त्यारआम द्वारा 10 दिसंबर 2009 को जया मिश्र व कात्यायन मिश्र को अंतरित किया।