- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
कलेक्टर बोले- तय से ज्यादा किराया लेने वाले स्कूलों की मान्यता करेंगे समाप्त
कलेक्टर संकेत भोंडवे ने स्कूल संचालकों को समझाइश व चेतावनी दाेनों ही दी हैं। समझाइश यह कि वे प्रशासन द्वारा तय स्लैब के अनुसार ही स्कूली बसों का किराया अभिभावकों से लेवें। चेतावनी यह कि बगैर 60 फीसदी अभिभावकों व पालक शिक्षक संघ को भरोसे में लिए तय स्लैब से ज्यादा किराया लिया तो संबंधित स्कूल की मान्यता समाप्त करेंगे। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि जब सभी पक्षकारों के सामने बैठक में सबकुछ तय हो चुका है तो फिर क्यों कुछेक स्कूल संचालक अलग से मीटिंग करके विवाद की स्थिति पैदा करना चाह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि एक अभिभावक ने भी किसी कि शिकायत कर दी तो वे कार्रवाई करने में देर नहीं करेंगे। गौरतलब है कि शहर में स्कूली बसों के किराए को लेकर शुरू से ही विवाद की स्थिति बनी हुई हैं। कलेक्टर भाेंडवे द्वारा दी गई इस व्यवस्था के बाद कुछ स्कूल संचालकों ने आपस में बैठक कर यह प्रेसनोट जारी किया कि वे प्रशासन द्वारा तय किराए में बसों का संचालन करने में असमर्थ हैं। ऐसे में अभिभावक स्वेच्छा से अपने बच्चों के परिवहन के लिए नया विकल्प तलाश ले। कलेक्टर भोंडवे ने स्कूल संचालकों के इसी निर्णय को लेकर इन्हें समझाइश व चेतावनी दी है।