- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
घरेलू सिलेंडर से कारों में भर रहे थे गैस
खाद्य विभाग की टीम ने दबिश देकर पकड़ा
उज्जैन। तीन बत्ती चौराहा पर एक व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों से कारों में गैस भरी जा रही थी जिसकी सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने यहां पहुंचकर दबिश दी और एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ शुरू की है।
पिछले दिनों चामुण्डा चौराहा स्थित गैरेज संचालक द्वारा अवैध तरीके से कार में गैस भरने के दौरान बड़ा हादसा हुआ था और कार जलकर राख हो गई थी। आज सुबह खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि तीन बत्ती चौराहा पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से कार में घरेलू सिलेण्डर का उपयोग कर गैस भरी जा रही है इस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई शुरू की और एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने चिंतामन पहुंचकर प्रसादी में उपयोग हो रही सामग्री के सैंपल लिए थे।