- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
श्रावण महोत्सव: ध्रुपद शैली की शिव वंदना के साथ ताल-चौताल में कथक
उज्जैन | श्रावण महोत्सव के अंतर्गत रविवार को महाकाल प्रवचन हॉल में गायन, वादन आैर नृत्य से कलाकारों ने शिव स्तुति की। शहर की नृत्यांगना अवनि शुक्ला आैर अनन्या गौर ने कार्यक्रम में युगल कथक नृत्य किया। दोनों नृत्यांगनाओं ने अर्चना तिवारी की आवाज में गायी ध्रुपद शैली की शिव वंदना शंकर महादेव सेवत सुर जाके… से नृत्य की शुरुआत की। जिसमें चौताल आैर एक ताल का नृत्य समायोजन दिखाया। इसके बाद कथक में तीन ताल में गणेश परण, आमद, ठाठ, तोडे, टुकडे, परन, परमेलु के साथ जयपुर घराने की विशेषताओं से परिपूर्ण कथक नृत्य किया। पद संचालन के साथ एक िवशिष्ट कविता, जिसमें मृदंग निर्माण की कथा की प्रस्तुति से समाहार किया। इनके अलावा गायन, नृत्य आैर वादन की भी तीन प्रस्तुतियां हुईं।