- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दो स्कूलों में मलिक बंधु का ध्रुपद गायन, राग अहीर भैरव में सुनाया- प्रथम मान ओमकार देव…
उज्जैन | स्पिक मैके के एसआरएफ विरासत श्रृंखला-2019 के अंतर्गत सोमवार को ख्यात ध्रुपद गायक प्रशांत एवं निशांत कुमार मलिक ने दो स्कूलों में ध्रुपद गायन किया। दरभंगा घराने के मलिक बंधुओं ने सुबह 8 बजे शासकीय कन्या मावि इंदिरा नगर में पहली प्रस्तुति दी। उन्होंने गायन की शुरुआत राग अहीर भैरव में आलाप, जोड़, झाला से की। विद्यार्थियों को इसी राग में 4 ताल आैर 12 मात्रा में निबद्ध बंदिश प्रथम मान ओमकार देव मान महादेव… सुनाई। गायन के साथ ही उन्होंने छात्राओं से संवाद भी किया। इसके बाद सुबह 11.15 बजे शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय हीरामिल की चाल में दूसरी प्रस्तुति हुई।