- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
बकरीद पर बांटी खुशी सजदे में झुके सिर
उज्जैन। आज शहर के मुस्लिम समाजजनों द्वारा बकरीद उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। सुबह ईदगाह पर नमाज अदा कर समाजजनों ने देश में शांति और अमन के लिए दुआ की। इसके बाद शहर की विभिन्न मस्जिदों पर नमाज अदा करने का सिलसिला जारी रहा।
मुस्लिम समाजजनों ने आज सुबह से ही ईद मनाने का सिलसिला शुरू कर दिया था और यह दौर आज देर शाम तक जारी रहेगा। ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही समाजजन पहुंचने लगे थे, शहर काजी खलीकुर्रेहमान ने नमाज अदा कराई। आज के ही दिन समाजजनों ने घरों व अन्य बंद स्थानों पर बकरे की कुर्बानी भी दी। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने ईदगाह पर पहुंचकर समाजजनों को ईद की बधाईयां दी।
ईदगाह के अंदर तो मुस्लिम समाजजन नमाज अदा करने के लिए मौजूद थे ही बाहर भी बड़ी संख्या में नमाज अदा करने वाले जमा थे, इन सभी के लिए बारिश से बचाव करने की शेड की व्यवस्था की गई थी। नमाज अदा करने के बाद समाजजन एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी। हिन्दु समाजजनों ने भी मुस्लिम भाईयों को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं प्रेषित की।