- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
श्रावण माह की आखिरी सवारी आज , चार रूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल
उज्जैन। श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की आखिरी सवारी निकलेगी। इसके बाद भादौ मास में अवंतिकानाथ दो बार नगर भ्रमण करेंगे। भादौ मास की पहली सवारी 19 अगस्त और अंतिम (शाही) सवारी 26 अगस्त को निकलेगी।
सोमवार को श्रावण मास की चौथी सवारी पर भक्तों को भगवान महाकाल के चार रूपों में दर्शन होंगे। राजाधिराज चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, गरुड़ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा-महेश तथा हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।
शाम चार बजे महाकाल मंदिर से राजा की सवारी शुरू होगी। परंपरागत मार्ग से होकर सवारी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। पुजारी शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। पश्चात सवारी मंदिर के लिए रवाना होगी।