- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
SP अतुलकर ने किया सनसनीखेज खुलासा,पकड़ाए हरियाणा मेवात गेंग के दो सदस्य
SP अतुलकर ने आज एक ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है जो एटीएम मशीन में कार्ड लगाकर बैंक की तकनीक का तोड़ निकाल कर बड़ी आसानी से एटीएम से रुपए निकाल लेते थे .ये हरियाणा के मेवात गेंग के सदस्य है .ये इतनी चतुराई के साथ एटीएम से पैसे निकलते थे कि विड्रोल का मैसेज भी सामने वाले तक नहीं पहुंचता था। इन आरोपियों से विभिन्न बैंकों के 80 एटीएम बरामद हुए,बैंक को लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं .यह एटीएम से पैसे निकालते समय जैसे ही एटीएम से राशि विड्रोल होती और पैसे थोड़े बाहर आते इसी बीच यह एटीएम मशीन का पावर बंद कर देते थे और रुपए मशीन से खींचकर निकाल लेते थे जिससे रुपए निकलने की बैंक में सूचना भी नहीं जाती और ना ही एटीएम से पैसे निकलने का मैसेज जारी होता साथ ही यहां बैंक में पैसे अटकने की शिकायत कर बैंक अधिकारियों से पुरी राशि अपने खाते में डलवा लेते थे।
इस तरह यह बैंक को लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं.पुलिस हिरासत में आए आरोपियों ने अभी तक पुलिस के सामने एक एटीएम से 3.50 लाख की राशि निकालने की वारदात कबूली है.आरोपियों के नाम आमिर पिता हासन , वारिस खान पिता रति ख़ान निवासी हरियाणा है।