- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
अशासकीय विद्यालयों को ऑनलाइन मान्यता
स्कूल शिक्षा विभाग में अशासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता, निरीक्षण और अपील कार्य को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब संस्थाओं द्वारा विद्यालयों की नवीन मान्यता, मान्यता नवीनीकरण, माध्यम एवं स्थान परिवर्तन आदि के लिये आवेदन तथा संबंधित दस्तावेज एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से अपलोड किये जाने की व्यवस्था की गयी है।
कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इन आवेदनों को ऑनलाइन ही संबंधित संकुल प्राचार्य को निरीक्षण के लिये सीधे ही अंतरित किये जाने की व्यवस्था है। संकुल प्राचार्य द्वारा निरीक्षण के बाद ऑनलाइन ही अपनी अनुशंसा जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाती है। उपयुक्त पाये जाने तथा आवश्यक फीस ऑनलाइन भरे जाने पर संस्था को मान्यता भी सीधे ऑनलाइन जारी किये जाने की व्यवस्था है। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से मान्यता संबंधी कार्य में हस्तक्षेप खत्म हुआ है और प्रक्रिया में पारदर्शिता आयी है।