- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन के तारा मण्डल में अब प्रतिदिन दो कार्यक्रम आयोजित होंगे
उज्जैन शहर में स्थित बसन्त विहार में स्थापित तारा मण्डल में प्रतिदिन दो कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 11 बजे से एवं शाम 4 बजे से नियमित होंगे। प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से शुरू किया जायेगा। तारा मण्डल में सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
तारा मण्डल के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी शैलेन्द्रसिंह डाबी ने बताया कि नियमित कार्यक्रम में ‘कॉस्मिक कॉलिजन्स’ हिन्दी में आयोजित होगा और स्पेशल कार्यक्रम में प्रत्येक शनिवार शाम 5.30 बजे ‘जर्नी टू द स्टार’ अंग्रेजी में और प्रत्येक रविवार की शाम 5.30 बजे ‘सर्च फॉर लाईफ’ अंग्रेजी में आयोजित होंगे। कार्यक्रमों के अलावा स्कूल, कॉलेजों आदि में स्पेशल बुकिंग पर कार्यालयीन समय में तारा मण्डल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जा सकेंगे।