- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सेंटपाल स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र दोस्तों के साथ करता था वाहन चोरी
उज्जैन:सेंटपाल स्कूल में पढऩे वाला छात्र अपने दोस्तों के साथ वाहन चोरी के मामले में चिमनगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने दो एक्टिवा, एक बाइक और चोरी का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस द्वारा तीनों बालकों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा।
पुलिस ने बताया मकोडिय़ा आम चौराहे पर चैकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवकों को जाते हुए रोका। उनसे वाहन के बारे में पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाये। तीनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई। तीनों नाबालिग मायापुरी, संजय नगर और अहमद नगर के रहने वाले हैं। एक बालक सेंटपाल स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र है जबकि उसका एक दोस्त 10वीं का छात्र है व तीसरा मजदूरी करता है।
पकड़ाये बालक ने फ्रीगंज, नागझिरी और इंदिरा नगर में वाहन चोरी कबूलीं। पांच दिनों पहले उन्होंने इंदिरा नगर में रहने वाले नरेश पिता जाधवलाल कुशवाह की एक्टिवा घर के बाहर से चोरी की थी। इसके अलावा तीनों ने क्षीरसागर क्षेत्र में पैदल जा रहे एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल भी झपटा था। हालांकि उन्होंने चोरी के वाहन और मोबाइल किसी को बेचे नहीं थे और एक ही बालक के घर से वाहन व मोबाइल बरामद कर लिये गये हैं।
रुपयों की जरूरत व मोबाइल के शोक ने बनाया चोर
पुलिस के सामने तीनों बालकों ने चोरी की अलग-अलग कहानी बयां की। एक बालक जो मजदूरी करता है उसने कहा कि मां बीमार रहती है और रुपयों की जरूरत के कारण चोरी करने लगा। दूसरे बालक ने कहा कि मोबाइल नहीं था इस कारण क्षीरसागर क्षेत्र में एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल झपट लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों बालकों का किसी थाने में अन्य कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। संभवत: तीनों पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आए है।