- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
थमी बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस
उज्जैन। 9 दिनों से जारी बारिश का दौर बीती से थमा हुआ है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बौछारें गिरी लेकिन लगातार बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। शिप्रा नदी में भी पानी उतार पर है। सुबह 10 बजे तक छोटे पुल से 5 फीट ऊपर पानी बह रहा था।
मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि मानसून सीजन में सामान्य बारिश का आंकड़ा 36 इंच रहता है, लेकिन इस वर्ष आंकड़ा 52 इंच के पार निकल चुका है। आसमान में बादल छाये हैं, लेकिन सिस्टम अब आगे बढ़ चुका है इस कारण तेज बारिश के आसार कम ही है। कलेक्टर द्वारा आज भी 12 वीं तक के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई थी। इधर शिप्रा नदी में भी बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। नगर निगम द्वारा नदी पहुंचने वाले मार्गों की सफाई शुरू कराई गई है।