- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य के लिए साढ़े अठ्ठारह लाख रूपए स्वीकृत
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत तराना के विधायक अनिल फिरोजिया द्वारा की गई अनुशंसा पर तराना के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य हेतु 18 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत कि गई है।
इनमें ग्राम काथड़ी में सीमेंट कांक्रीट कार्य व ग्राम लिंबोदा में सीमेंट कांक्रीट सह नाली निर्माण कार्य हेतु 3-3 लाख रूपए तथा ग्राम दुबली, ग्राम उपड़ी व ग्राम करेड़ी में सीमेंट कांक्रीट कार्य हेतु 2-2 लाख रूपए तथा ग्राम खेड़ाचितावल्या व ग्राम भटूनि में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य हेतु 2-2 लाख रूपए स्वीकृत किए गये है। इसके अलावा ग्राम लसुड़िया बेचर में सांस्कृतिक भवन के पास पानी की टंकी निर्माण हेतु ढाई लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।