- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि, अमृत व रवि योग का महायोग
उज्जैन: मां शक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि 1 अक्टूबर से शुरू होगा। इस बार हस्त नक्षत्र में मां जगदम्बा का आगमन होगा। तिथि में वृद्धि के चलते नवरात्रि इस बार दस दिनों की रहेगी। इन दस दिनों में 5 दिन महामुहूर्त का दिव्य संयोग बन रहा है जो खरीदारी के लिए श्रेष्ठ माने गए हंै। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डिब्बावाला ने बताया नवरात्रि में दिन की वृद्धि शुभ फलदायी मानी जाती है। उस पर भी ग्रह गोचर में यदि शुभ ग्रहों का गोचर काल बन रहा है तो यह विशेष शुभ फल प्रदान करती है। योग गणना से देखें तो इस बार नवरात्रि के दस दिनों में से पांच दिन विशेष योगों से परिपूर्ण है। यह साधना, आराधना तथा खरीदारी के लिए भी शुभ है। इन योगों में की गई खरीदी स्थायी समृद्धि प्रदान करेगी।
ललिता पंचमी पर दुर्लभ योग
6 अक्टूबर को ललिता पंचमी पर सर्वार्थ सिद्ध के साथ रवि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दिन हर प्रकार की खरीदी के लिए शुभ है। पं. डिब्बावाला के अनुसार इस दिन कन्या के विवाह के लिए आभूषण, वस्त्र आदि की खरीदी मंगलकारी मानी गई है।
इन वस्तु की खरीदी शुभ
नवरात्रि के दौरान बनने वाले तीनों योग में स्वर्ण, रजत, ताम्र, पीतल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, वस्त्र, आभूषण, एलआईसी पॉलिसी, देवी-देवताओं की मूर्तियां एवं चित्र आदि की खरीदी शुभ एवं फलदायी रहेगी।
यह रहेगा योग
सर्वार्थ सिद्धि योग
२ अक्टूबर को शाम ७.४० बजे से ३ अक्टूबर सुबह ६.२५ बजे तक।
४ अक्टूबर को शाम ६.३४ बजे से ५ अक्टूबर सुबह ६.२४ बजे तक।
६ अक्टूबर को सुबह ६.२४ से दिन में ११.४० बजे तक।
अमृत सिद्धि योग
५ अक्टूबर को सुबह ८.४३ बजे से ६ अक्टूबर को सुबह ६.३० बजे तक।
रवि योग
३ अक्टूबर को सुबह ५.४२ से दिन पर्यंत तक।
६ अक्टूबर को सुबह ११.४१ बजे से दिन पर्यंत।
५ अक्टूबर को सुबह ८.४३ बजे से ६ अक्टूबर को सुबह ८.४२ तक (अमृत+रवि योग)।