- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
क्षीरसागर में कार्यशाला का आयोजन
मलखंभ के कोच सीख रहे तकनीकी बारीकियां
उज्जैन। मप्र मलखंभ एसोसिएशन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा भारतीय मलखंभ महासंघ के तत्वावधान में क्षीरसागर मैदान में पांच दिनी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यहां शहर के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों से आए मलखंभ कोच खेल की तकनीकी बारीकियां सीख रहे है। कार्यशाला का समापन कल मंगलवार को होगा।
कार्यशाला में मलखंभ के १०० से अधिक कोचों ने मलखंभ खेल की तकनीकी बारीकियां को अच्छी तरह समझा। अक्षरविश्व से चर्चा करते हुए खेल विभाग के शासकीय कोच मोहनलाल बम्बोरिया ने बताया कि इस कार्य शाला का उद्देश्य प्रदेश स्तर पर मलखंभ खेल को आगे बढ़ाना है। कार्यशाला में विभिन्न जिलों से आये मलखंभ खेल के कोच खेल से जुड़ी नयी तकनीकी से रूबरू हुए। जिससे वे आगे चलकर अपने क्षेत्रों में मलखंभ खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन दे सकते हैं। कार्यशाला के बाद प्रदेश स्तर पर मलखंभ खेल में प्रसार-प्रचार के साथ काफी सुधार आयेगा।