- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने किए बाबा महाकाल और काल भैरव के दर्शन
उज्जैन. पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद परिसर स्थित गणेश भगवान सहित सभी मंदिराें में पूजन-अर्चन किया। लक्ष्मण ने मंगलनाथ में भात पूजा की और काल भैरव मंदिर पहुंचकर भैरव काे मदिरापान भी करवाया। वहीं, आज मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन होने पर कांग्रेसियों ने भी उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए महाकाल मंदिर में अनुष्ठान करवाया।
क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और यहां बाबा को जल अर्पित किया। इसके बाद वे मंदिर परिसर में अन्य मंदिरों में पहुंचे और विधिवत मंत्र जाप करते हुए प्रभु के चरणों में शीश नवाए। यहां से वे पहले मंगलनाथ पहुंचे और फिर काल भैरव मंदिर पहुंचे। मीडिया से चर्चा में लक्ष्मण ने कहा कि यहां आकर बहुत सुकून मिला। बाबा से यहीं प्रार्थना की वे अपना आशीर्वाद और दया मुझ पर सदैव बनाए रखें।
इसके पहले रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। वे दूसरी बार महाकाल दर्शन के लिए यहां आए थे। इसके पहले जब इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज की टीम के साथ भारतीय टीम का वन डे मैच था, शास्त्री महाकाल दर्शन करने आए थे। महाकाल और कालभैरव दर्शन के बाद शास्त्री ने कहा- उज्जैन शहर में आलौकिक शांति का अनुभव होता है। बाबा के दर्शन के लिए मैं बार-बार आना चाहता हूं।