- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सिंगल यूज पॉलीथिन मुक्त नहीं हो पाया मेला
उज्जैन।नगर निगम अधिकारियों द्वारा शिप्रा नदी के किनारे लगने वाले कार्तिक मेले में सिंगल यूज पॉलीथिन को प्रतिबंधित कर इसके उपयोग पर रोक लगाई थी जिसका समर्थन यहां के व्यापारियों ने भी किया, लेकिन प्रतिबंध का पालन नहीं होने से मेले की सड़कों पर पॉलीथिन प्रदूषण फैला रही हैं।
एक ओर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के चलते दुकानों पर पहुंचकर अमानक पॉलीथिन जब्त कर चालानी कार्रवाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर कार्तिक मेले में व्यापारियों द्वारा सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा है, जबकि नगर निगम अधिकारियों ने मेले को सिंगल यूज पॉलीथिन मुक्त बनाने की बात मेला शुरू होने से पहले कही थी।
दोपहर से देर रात तक मेले में दुकानें खुलने के बाद व्यापारी पॉलीथिन में ही लोगों को सामान पैक कर विक्रय कर रहे हैं, लेकिन शहर में छापेमार कार्रवाई करने वाले नगर निगम की टीम को कार्तिक मेले में हो रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर कार्रवाई की ओर ध्यान तक नहीं।