- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मुख्यमंत्री से मिली तीन साल की षंजन सीएम ने फेसबुक पर लिखा-धन्य है इतनी अद्वितीय प्रतिभा हमारे यहां
यंगेस्ट एक्टिवट्रेक्स्ट्रस राइटर रिकार्ड बनाने वाली तीन वर्ष की षंजन थम्मा ने अपनी माता के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ आत्मीय पल बिताए। बहुमुखी प्रतिभा की धनी बालिका को दोनों हाथ से लिखने की कला के साथ वर्तमान में दुनिया के 247 देशों में से 235 देशों के नाम और राजधानी मुखाग्र है। मुख्यमंत्री ने कहा “धन्य है हमारा प्रदेश की इतनी अद्वितीय प्रतिभा हमारे यहां है। ऐसी प्रतिभाओं का प्रदेश हित में प्रेरणा के रूप में उपयोग किया जाएगा। षंजन अपनी माता मानसी थम्मा और नाना रमेशचंद्र शर्मा के साथ आई थी। उज्जैन निवासी षंजन जैसे ही कक्ष में दाखिल हुई मुख्यमंत्री ने षंजन से सवाल किया- उसे कौन-कौन से मेडल प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने उसकी उपलब्धि को देखा। षंजन को एक प्रशंसा-पत्र भी सौंपा।
षंजन को प्रमाण पत्र भेंट करते सीएम।