- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सेना की जांबाजी पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के बाहर युवाओं का जश्न
पीआेके में अंदर तक घुसकर सात कैंप तबाह कर कई आतंकियों आैर पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले भारतीय सैनिकों की जांबाजी पर युवाओं में भी खासा उत्साह है। दोपहर देवास रोड स्थित शा. पॉलीटेक्निक कॉलेज के बाहर युवाओं ने भारतीय सैनिकों की इस जांबाजी पर जश्न मनाया।
कॉलेज के फर्स्ट, सेकंड आैर थर्ड ईयर के 50 से अधिक विद्यार्थी हाथ में तिरंगा लेकर कॉलेज गेट के बाहर आए एवं हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद छात्रों ने पटाखे फोड़कर मिठाई भी बांटी आैर ढोल की थाप पर जमकर थिरके।