- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन स्पर्धा में महाराष्ट्र का दबदबा रहा
बैडमिंटन इंटर स्टेट वेस्ट जोन चैंपियनशिप का रविवार दोपहर 1 बजे समापन हुआ। स्पर्धा में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का हर वर्ग में दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने टीम इवेंट और सिंगल-डबल्स में दबदबा कायम रखा।
चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश को एकमात्र जीत जूनियर युगल में हासिल हुई, जिसमें संजय- प्रमेश ने महाराष्ट्र के सौरभ-दीप की जोड़ी को मुकाबले में तीन गेम के कड़े संघर्ष के बाद हराया। पुरुष युगल में मध्यप्रदेश के शुभम- पीयूष को फाइनल मुकाबले में तीन गेम के कड़े संघर्ष के बाद हार का सामना करना पड़ा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री पारस जैन, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय मौजूद थे।
विजेता महाराष्ट्र टीम काे पुरस्कार करते मंत्री जैन व सांसद डॉ. मालवीय।