- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में पार्षद पर ही लगा उद्यान में कब्जे का आरोप
शास्त्रीनगर के रहवासियों ने कलेक्टर को की शिकायत,पार्षद ने आरोपों को गलत बताया है, 15 वर्ष पूर्व व्यायामशाला का निर्माण किया गया था
उज्जैन. वार्ड-47 के पार्षद विजयसिंह दरबार पर पड़ोस के वार्ड क्रमांक 46 के बगीचे में कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगा है। रहवासियों ने कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को शिकायत कर पार्षद द्वारा व्यायामशाला के नाम पर पार्क में कब्जा करने की शिकायत की है। पार्षद ने आरोपों को गलत बताया है।
श्रीराम चैतन्य बाल अनुमान जनकल्याण समिति सचिव व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह राठौर ने बताया रहवासियों द्वारा उन्हें मामले की जानकारी दी गई थी जिस पर संस्था के बैनर तले कलेक्टर, एसपी व निगमायुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई हैं। रहवासियों ने आरोप लगाया कि वार्ड 46 स्थित पंडित गिरजा शंकर व्यास उद्यान शास्त्री नगर गली नंबर 5 में व्यायामशाला के नाम पर पार्षद द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। 15 वर्षों से व्यामशाला के नाम पर शासकीय बगीचे में पूर्व पार्षद जयसिंह दरबार द्वारा कब्जा किया हुआ है। अब पास ही खाली पड़ी भूमि पर उनके छोटे भाई व वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद विजयसिंह दरबार द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। समाजसेवी धनराज गेहलोत ने बताया कि निगम अधिकारियों को यह अच्छी तरह मालूम है की बगीचे में किसी भी भवन के लिए राशि नहीं दी जाती है फिर भी कुछ अधिकारियों ने बगीचे में व्यायामशाला के नाम पर राशि स्वीकृत की। जबकि वर्तमान पार्षद रिंकू बेलानी के द्वारा पार्षद मद से पहले ही ओपन जिम की सामग्री लगाई गई है फिर भी विजय सिंह दरबार खुले बगीचे में व्यामशाला के नाम पर कब्जा कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में राठौर व गेहलोत के साथ ही ज्ञानेश्वर शर्मा,निर्मला बुआ, संदीप जोशी, राकेश राठौर, नीलेश सिकरवार शामिल थे। रहवासियों ने उद्यान से अतिक्रमण हटवाने और व्यायामशाला से जो भी पैसा आयोजित किया गया है उससे पूर्व पार्षद जयसिंह व वर्तमान पार्षद विजय सिंह दरबार से वसूलने की मांग की है। रहवासियों ने शास्त्रीनगर उद्यान मं मोबाइल टावर लगाए जाने की भी शिकायत की है। मामले में पार्षद विजयसिंह दरबार ने बताया, 15 वर्ष पूर्व व्यायामशाला का निर्माण किया गया था। वर्तमान में इसका विस्तार किया जा रहा है। यह पूरी तरह नि:शुल्क सुुविधा है।