- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन की बेटी अहमदाबाद में करेगी ट्रंप का वेलकम
Ujjain News: ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। उनके सम्मान में मोटारा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम रखा गया है।
उज्जैन. शहर की बेटी यश्वी जैन का चयन अहमदाबाद में होने वाले कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की अगवानी करने वाली टीम में हुआ है। ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। उनके सम्मान में मोटारा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन में करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना बताई जा रही है।
स्वागत के लिए 33 विद्यार्थियों का चयन किया
यहां ट्रंप की अगवानी के लिए गांधीनगर स्थित आईएचएम (इंडियन होटल मैनेजमेंट) के 33 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिसमें उज्जैन की यश्वी जैन भी शामिल हैं। टीम का हिस्सा बनने के बाद विद्यार्थियों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। सुरक्षा कारणों से उनकी जवाबदारी का भी खुलासा नहीं किया गया है।
यश्वी ने 12वीं तक की पढ़ाई उज्जैन में की
उज्जैन के सुभाष नगर निवासी व तीन बत्ती चौराहा पर इमोशन मेंस एंड किड्स जोन शॉप संचालित करने वाले राजेश जैन ने बताया कि यश्वी उनकी बड़ी बेटी हैं। वर्तमान में वह आईएचएम में प्रथम वर्ष की छात्रा है। कॉलेज प्रशासन ने ट्रंप की अगवानी करने वाली टीम में यश्वी का चयन किया है। यश्वी ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई सेंट मेरी स्कूल में की है।