- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
6 केन्द्रों पर हुई उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा
उज्जैन:उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों में 9वीं में प्रवेश के लिये शिक्षा मंडल द्वारा प्रदेशभर में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है शहर के 6 केन्द्रों पर परीक्षाएं हुईं, जिसमें भाग लेने के लिये सुबह 9 बजे से विद्यार्थी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे।
उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर के केन्द्राध्यक्ष के.के. थामस ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा केन्द्र माधव नगर में 600 बच्चे परीक्षा देने पहुंच रहे हैं, जबकि शहर के जीवाजीगंज, सराफा कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल, विजयाराजे हायर सेकेण्डरी स्कूल, दशहरा मैदान कन्या स्कूल में भी परीक्षा हो रही हैं, जिनमें 300 से 350 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। सहायक केन्द्राध्यक्ष प्रदीप पाराशर के अनुसार उत्कृष्ट में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु कुल 2100 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जिनकी परीक्षाएं शहर के कुल 6 केन्द्रों पर आयोजित हो रही हैं।
विद्यार्थियों के परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने का समय सुबह 9 बजे रखा गया है, जबकि परीक्षा सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक चलेगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर उत्कृष्ट व मॉडल स्कूलों में प्रवेश हेतु चयन होगा।