- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अवंतिका के राजा महाकाल…भक्तों के साथ खेलेंगे होली
Ujjain News: भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों के साथ भक्तों पर गुलाल और पुष्प की वर्षा होगी।
उज्जैन. महाकालेश्वर मंदिर में सबसे पहले होलिका का दहन होगा। सोमवार को संध्याकाल के समय मंदिर प्रांगण में पुजारी-पुरोहितों द्वारा होलिका का पूजन किया जाएगा। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ होलिका का दहन होगा। वहीं भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों के साथ भक्तों पर गुलाल और पुष्प की वर्षा होगी। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डिब्बावाला के अनुसार शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि (9 मार्च) को होलिका का पूजन प्रदोष काल में शाम 6 बजकर 52 मिनट से आरंभ होगा। मंगलवार तड़के शहर के अन्य स्थानों पर होलिका का दहन होगा।
मां क्षिप्रा की संध्या आरती में उड़ेगा भक्ति का गुलाल
श्री क्षेत्र पंडा समिति उज्जैनी द्वारा दिव्य संध्या आरती में सोमवार को मां क्षिप्रा को हर्बल गुलाल व कलर अर्पित कर होली की शुरुआत होगी। समिति अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी ने बताया कि होली पवज़् पर मां की विशेष आरती भी की जाएगी। जिसमें समिति के समस्त तीर्थ पुरोहितगणों के साथ-साथ नगरवासियों को भी आमंत्रित किया गया है।
महाकालेश्वर मंदिर में संध्याआरती के बाद होगा होलिका का दहन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में होली का पर्व सोमवार 9 मार्च को तथा अगले दिन मंगलवार को धुलंडी का पर्व मनाया जाएगा। महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने संध्या आरती के पश्चात विधिवत पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया जाएगा। भगवान महाकाल की संध्या आरती में गुलाल अर्पित किया जाएगा। मंदिर के पुजारी-पुरोहित परिवार की ओर से सायं होलिका दहन के पश्चात इंदौर के प्रसिद्ध भजन गायक हरिकिशन साबू (भोपू जी) की भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एसएस रावत ने बताया कि, मंगलवार 10 मार्च (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से परंपरानुसार ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की आरतियों के समय में परिवर्तन होगा।
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक आरती का समय
प्रथम भस्मार्ती सुबह 4 से 6 बजे तक होगी। द्वितीय दद्योदक आरती सुबह 7 से 7.45 बजे तक होगी। तीसरी भोग आरती सुबह 10 से 10.45 बजे तक होगी। चौथी संध्याकालीन पूजन शाम 5 से 5.45 बजे तक होगा। पंचम संध्या आरती शाम 7 से 7.45 बजे तक होगी तथा शयन आरती रात 10.30 से 11 बजे तक होगी। भस्म आरती एवं शयन आरती अपने निर्धारित समय पर ही होगी।