- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन: शहर में 12 पैथालॉजी लैब खोलने की अनुमति
उज्जैन। कलेक्टर शशांक मिश्र के निर्देश पर उज्जैन शहर में कर्फ्यू के दौरान आम जनता की सुविधा के लिये 12 पैथालॉजी लैब, एक्सरे सेन्टर एवं डाइग्नोस्टिक सेन्टर को प्रात: 10 से अपराह्न 3 बजे तक खोले जाने की अनुमति दी गई है।
उक्त पैथालॉजी लैब में आरती पैथालॉजी बहादुरगंज, जुबली पैथालॉजी तिलक मार्ग, क्षिप्रा पैथालॉजी फ्रीगंज, मेहता पैथालॉजी टॉवर चौक, नागर पैथालॉजी तिलक मार्ग, कृष्णा पैथालॉजी भोज मार्ग, शाह पैथालॉजी माधव क्लब रोड, सम्पूर्ण पैथालॉजी भोज मार्ग, श्री पैथालॉजी टॉवर चौक, एसएस सुपरस्पेशलिटी फ्रीगंज, अग्रवाल डाइग्नोस्टिक तथा करण एक्सरे तंबाखू बाजार खुली रहेगी।
उक्त पैथालॉजी लैब सशर्त खुलेंगी, जिसमें पैथालॉजिस्ट के अलावा केवल एक कर्मचारी को लैब में रहने की अनुमति दी जायेगी। संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक वस्तुएं यहां उपलब्ध रहेंगी।
कोरोना से बचाव हेतु कर्मचारियों को आपस में एक मीटर की दूरी बनाकर कार्य करना होगा। साथ ही यदि किसी कर्मचारी के संक्रमण से प्रभावित होने के लक्षण दिखाई दे तो उसे तुरन्त टोलफ्री नम्बर पर सूचना देना होगी।