- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन:दवाई की दुकाने प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी
उज्जैन । जिला प्रशासन द्वारा समीक्षा उपरांत निर्णय लिया गया है कि दवा बाजार एवम दवाई की दुकानें ( एलोपैथिक आयुर्वेदिक होम्योपैथिक वेटरनरी) प्रातः 10:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक खुली रहेगी.
चिकित्सक के पर्चे अनुसार दवाइयां पैदल जाकर निकटतम मेडिकल स्टोर से क्रय की जा सकेगी ।वाहन से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ।
नर्सिंग होम परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर्स 24 घंटे निरंतर खुले रहेंगे ।
केवल आप्थाल्मिक डिग्री अथवा डिप्लोमा धारी व्यक्तियों द्वारा संचालित चश्मे की दुकानें प्रातः 10 से दिन के 2:00 बजे तक खुली रहेगी।
आटा चक्की प्रातः 10:00 बजे से दिन में 2:00 बजे तक खुली रहेगी ।जरूरतमंद, बेघर बेसहारा लोगों को भोजन के पैकेट वितरण हेतु चयनित सामाजिक संस्थाएं दोपहर का भोजन दिन में 12:00 बजे से 3:00 बजे तक तथा शाम का भोजन शाम 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक वितरित कर सकेंगी ।
