- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में हो सकेगी टेस्टिंग, स्वीकृति का इंतजार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी लैब,अब सैंपल भोपाल या इंदौर नहीं भेजना पड़ेंगे…
शहर में कोरोना के फैलते संक्रमण और बढ़ते पॉजिटिव मामलों के बीच शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कोरोना टेस्टिंग लैब अब जल्द ही शहर के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में शुरू होने जा रही है,
जहां पर कोरोना संक्रमित और संदिग्धों के सैंपलों की जांच हो सकेगी। गौरतलब है की अभी टेस्टिंग के लिए सैंपल को इंदौर या भोपाल भेजना पड़ रहा है जहां पहले से ही संक्रमितों और संदिग्धों की संख्या अधिक है।
जिसके चलते टेस्ट रिपोर्ट आने में भी समय लग रहा है। ऐसे में प्रशासन को कोई भी कदम बढ़ाने में इंतज़ार करना पड़ता है। इस टेस्टिंग लेब के खुल जाने से अब इस समस्या का समाधान हो जाएगा और शहर को कोरोना मुक्त करने की दिशा में यह एक बहुत सार्थक कदम सिद्ध होने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल लैब में मशीनें लग चुकी है और वह जांच शुरू करने के लिए शासन से स्वीकृति का इंतजार कर रही हैं।
आरडी गार्डी के टेक्नीशियन करेंगे जांच, एक दिन में होगी 40 जांच
जानकारों की माने तो इस लैब में कोरोना टेस्टिंग किट और मशीनों का उपयोग करके टेक्नीशियन 40 से 45 सैंपलों की जांच प्रतिदिन कर पाएंगे जिससे समय पर रिपोर्ट मिलेगी और संक्रमित का इलाज समय से शुरू हो सकेगा। यह टेक्नीशियन आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के ही होंगे जो लैब में सैंपलों की जांच करेंगे।