- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
पूरे देश में एक भी यात्री ट्रेन का संचालन नहीं
167 वर्षों में पहली बार ऐसा रेल दिवस
उज्जैन- 16 अप्रैल 1853 को देश में पहली रेल का संचालन पटरियों पर शुरू हुआ था। 167 वर्षों के इतिहास में संभवत: यह पहला अवसर है जब किसी वायरस की वजह से पूरे देश में पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह बंद हैं और पटरियों पर सिर्फ मालगाडिय़ां ही दौड़ रही हैं।
रेलवे अधिकारियों ने चर्चा में बताया कि देश की करीब 5 करोड़ आबादी प्रतिदिन ट्रेनों में सफर करती है। वर्तमान में लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद है। रेलवे द्वारा प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि वायरस के संक्रमण की वजह से रेल दिवस नहीं मनाया जा रहा।
उज्जैन रेलवे स्टेशन वर्तमान में आमजन के लिये पूरी तरह प्रतिबंधित क्षेत्र है। परिसर में बेरिकेटिंग के अलावा प्रवेश द्वार, टिकिट विंडो, पूछताछ कार्यालय के आसपास पतरे ठोक कर रास्ते बंद कर दिये गये हैं।
हालांकि ट्रेन संचालन का स्टाफ, जीआरपी, आरपीएफ के जवानों के साथ सफाईकर्मी यहां अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। सभी प्लेटफार्म पर सुबह-शाम सफाई कार्य भी प्रतिदिन चल रहा है। आरपीएफ के जवानों ने बताया कि जो मालगाड़ी प्लेटफार्म पर रुकती हैं उनके ड्रायवर और गार्ड के कैबिनों को सेनेटराइज भी किया जाता है।