- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
गोंदा की चौकी में 5 नए मरीज / निजी क्लिनिक पर कोरोना
उज्जैन. गुरुवार को एक साल की बच्ची सहित 10 मरीज पॉजिटिव पाए हैं। यहां दो दिन 24 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। अलखधाम नगर में भी कोरोना का संक्रमण पहुंचा है। अलखधाम नगर के 60 साल के भाजपा कार्यकर्ता भी संक्रमित पाए। वे पूर्व मंत्री के समर्थक हैं। गुरुवार को महिला सहित दो मरीजों की मौत भी हुई है।
सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया मेडिकल कॉलेज की लैब से गुरुवार को 180 लोगों की रिपोर्ट आई है, जिनमें 10 लोग पॉजिटिव पाए हैं। 170 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई है। अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती महिला की मौत हुई है। देवास के अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की भी मौत हुई है। भागसीपुरा के 70 साल के बुजुर्ग, नेहरू नगर की 45 साल की महिला, महाकाल मार्ग कोट मोहल्ला के 65 साल के बुजुर्ग, 18 साल की युवती, 40 साल की महिला, 34 साल की महिला, 15 साल का किशोर, 40 साल के व्यक्ति सभी निवासी गोंदा की चौकी पॉजिटिव पाए हैं। इनके अलावा सांदीपनि नगर ढांचा भवन की एक साल की बच्ची में भी संक्रमण पाया है।