- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में खुलेंगी नाश्ते की दुकानें, लेकिन घर ले जाकर खाना होगा…
नाश्ते की दुकानें प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति, कर्फ्यू का समय रात्रि 9:00 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा, पेट्रोल पंप रात्रि 9:00 बजे तक खुले रहेंगे
नाश्ते की दुकानों पर बैठकर किसी को भी खाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लॉकडाउन खुलने के बाद धीरे-धीरे बाजार को सामान्य स्थिति में लाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बाजार की दोनों तरफ की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। वहीं शाम को यह आदेश भी प्रशासन द्वारा कर दिया है कि खाने-पीने की दुकानों पर नाश्ता-चाय, पोहा-जलेबी, कचोरी-समोसे आदि मिलने लगेंगे, लेकिन उन्हें घर पर ले जाकर ही खाना होगा।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने आदेश जारी कर कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लागू किए गए कर्फ्यू एवम लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील देते हुए उज्जैन नगर निगम सीमा क्षेत्र में पेट्रोल पंप प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुले रखने, चाय नाश्ते की दुकानें प्रातः 7:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की है . चाय नाश्ते की दुकानो में बैठकर चाय नाश्ता करना प्रतिबंधित किया गया है।
नाश्ता पैक करवा कर लोग घर ले जा सकेंगे। इसी तरह रात्रि कालीन कर्फ्यू का समय रात्रि 9:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कर्फ्यू का प्रतिबंध मेडिकल इमरजेंसी ,अत्यावश्यक सेवा, मीडिया कर्मियों एवं मॉर्निंग वॉक करने वालों पर लागू नहीं होगा ।