- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
नशे में धुत एएसआई ने मचाया हंगामा, एसपी ने किया सस्पेंड
थाना माधव नगर क्षेत्र में गुरुवार को एक पुलिसकर्मी ने जमकर हंगामा मचा दिया। शराब के नशे में धुत जवान को डायल 100 से ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जबरन उसे गाड़ी में डाला और थाने लेकर पहुंची। यहां पर जवान ने साथियों को अपशब्द कहे। मामले में एसपी मनोज कुमार सिंह ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
थाने लाने के बाद भी कम नहीं हुआ नशा
एएसआई को थाने लाने के बाद भी उसका नशा कम नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, यातायात थाने में पदस्थ एएसआई ने पुलिस ऑफिसर मेस के सामने ही शराब पीकर जमकर हंगामा किया। माधव नगर थाने से डायल 100 को एएसआई को लेकर आने के लिए भेजा गया, लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं, वह छूटकर पास खड़ी एक वैन में जाकर बैठक गया।
साथियों को ही कहे अपशब्द
इसके बाद माधव नगर थाने के जवान लेने पहुंचे। इसके बाद जबरन गाड़ी में बिठाकर थाने ले जाया गया। यहां गाड़ी से उतरने के बाद उन्होंने अपने ही साथियों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। एसआई की मानें तो उनकी पत्नी पिछले 2 महीने से अस्पताल में वेंटीलेटर पर है। इसी परेशानी के कारण वह नशे के आदी हो गए।