- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
चीनी सामान के विरोध में सड़क पर बच्चे
चीन की नीतियों एवं वस्तुओं के विरोध के लिए शहर के करीब १०० अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 12वीं तक के करीब ५ हजार विद्यार्थियों, शिक्षिक-शिक्षिकाओं एवं शहरवासियों ने बुधवार सुबह ९.१५ बजे मानव शृंखला बनाकर आवाज बुलंद की। हाथों में चीन के सामान के विरोध की तख्तियां थामे बच्चे भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इस दौरान शहर के सिंधी कॉलोनी से मुनिनगर तालाब, इंदौरगेट से नईसड़क, आगर रोड से चरक अस्पताल, महाकाल से गोपाल मंदिर, पंवासा आदि स्थानों पर मानव शृंखला बनाई। शहर के अलग-अलग स्थानों पर एक ही समय पर मानव शृंखला बनाई गई।
बच्चों ने लोगों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों से जुडऩे का अनुरोध किया। बच्चों को देशप्रेम के जज्बे को देख वहां से गुजरे रहे कई लोग भी इस मुहिम का हिस्सा बन गए। 10 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला अपने आप में ऐतिहासिक रही। मानव शृंखला का समापन ९.४५ बजे वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर हुआ। बच्चों सहित शिक्षकों एवं आमजन ने दो मिनट का मौन रखा और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
अनुशासन का दिया परिचय
मानव शृंखला के दौरान बच्चे जहां से भी गुजरे वहां यातायात थम गया। बच्चों के जज्बे को देख शहरवासी भी सलाम करते रहे। मानव शृंखला के दौरान बच्चों ने पूर्ण अनुशासन का परिचय दिया। यातायात बाधित ना हो इसलिए सड़क की साइड में मानव शृंखला बनाई गई।