- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
100 फीट ऊंचे स्टैंड पर 30 फीट लंबा, 20 फीट चौड़ा तिरंगा लहराया
नगर निगम मुख्यालय में 100 फीट के स्टैंड पर 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा तिरंगा लहरा गया है। यह शहर का तीसरा बड़ा तिरंगा है। इसका लोकार्पण 15 अगस्त को होगा। निगम परिसर में इसे खड़ा करने के लिए इंदौर से क्रेन बुलाना पड़ी। ईई पियूष भार्गव के अनुसार झंडे के आसपास लाइटिंग भी की गई है ताकि रात में भी दिखाई दे। इसे स्थापित करने वाले नीलेश जैन के अनुसार यह झंडा मुंबई की ट्रांसरेल कंपनी से बनकर आया है। इस पर करीब 8.5 लाख रुपए खर्च किए हैं। झंडा चढ़ाने के लिए इसमें मोटर लगी है। झंडा कॉटन और पॉलिएस्टर मिश्रित कपड़े से बना है, इस कारण हवा और बारिश में भी जल्दी खराब नहीं होता है।