- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
कोठी रोड पर तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर
टक्कर के बाद पेड़ में जा घुसी कार, ड्रायवर घायल
उज्जैन। बीती रात कोठी रोड पर तेज रफ्तार कार के चालक ने सड़क किनारे खड़ी गाय को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद कार चालक का संतुलन बिगड़ा और कार को उसने इमली के पेड़ से टकरा दिया। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और उसे चला रहा ड्रायवर भी घायल हुआ जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कार की टक्कर लगने से घायल गाय रात भर सड़क किनारे ही पड़ी रही। बताया जाता है कि कार अंजली पिता लोकेश काग निवासी गोपालपुरा के नाम से रजिस्टर्ड है, जबकि जिस घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उसका नाम संजय यादव बताया जाता है।
कोठी रोड स्थित कलेक्टर बंगले से करीब 50 मीटर दूर देर रात कार क्रमांक एमपी 13 सीडी 0099 का चालक अपनी कार को तेज रफ्तार चलाते हुए आया और सड़क किनारे खड़ी गाय में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ा और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाये जिस कारण कार के एयरबैग खुल गये और वह इमली के पेड़ से टकरा गई।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा टूटकर चकनाचूर हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार चालक को निजी अस्पताल पहुंचाने के बाद घायल गाय का भी उपचार करवाया। सुबह 11 बजे तक क्षतिग्रस्त कार और घायल गाय सड़क किनारे ही पड़े रहे। कोठी रोड़ पर मॉर्निंग वॉक पर सैकड़ों लोग आते हैं जिनकी भीड़ लग गई।
हिंदूवादी संगठन के नेता पहुंचे
सुबह 11 बजे तक घायल गाय को सड़क किनारे से हटाने और सही तरीके से उपचार कराने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठन के नेता धन्ना शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता कोठी रोड़ पहुंच गये। जानकारी मिलने पर माधव नगर थाना प्रभारी प्रेमनारायण शर्मा पुलिस फोर्स के साथ आये। उन्होंने घायल गाय को यहां से हटाने के लिये नगर निगम अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया।